Home » Stylesheet
Stylesheet

वाक् मंथन एक विशेषज्ञ समीक्षित द्विवार्षिक, द्विभाषी ई-पत्रिका है
कृपया लेख भेजने के पूर्व निम्न बातों का ध्यान रखें –

शीर्षक पृष्ठ में निम्नलिखित जानकारी होनी चाहिए:

  • रनिंग हेड (40 से कम वर्णों का संक्षिप्त शीर्षक)
  • शीर्षक
  • लेखक का पूरा नाम, प्रथम नाम के रूप में लिखा गया तथा मध्य नाम व अंतिम नाम
  • संबद्धता: संस्था (संस्थाओं) का नाम (अनुभाग, प्रभाग, केंद्र या विभाग सहित)
  • लेखक का टेलीफोन नंबर और ई-मेल पता
  • सह लेखक

पांडुलिपि को लेखक पहचानकर्ता तत्वों से छुपाना चाहिए। लेखकों को निम्न सुझाव दिए गए है:

  • लेखक (लेखकों) के पहले के कार्यों के संदर्भ के लिए व्यक्ति को उपनाम का उपयोग नहीं करना क्योंकि ये लेखक पहचानकर्ता तत्व हो सकते हैं। अपने उपनाम का प्रयोग केवल वर्तमान पांडुलिपि का जिक्र करते हुए करें।
  • पहले प्रस्तुत प्रालेख में कृतज्ञता सम्मिलित नहीं करना है (यदि लेख प्रकाशन के लिए स्वीकार किया जाता है तो इस खंड को बाद में जोड़ा जा सकता है)

पांडुलिपि में निम्नलिखित क्रम में तत्व होने चाहिए:

  • शीर्षक
  • सार (150-200 शब्द)
  • कीवर्ड (5 शब्द/वाक्यांश)
  • मुख्य पाठ (खंडों में विभाजित और दशमलव में क्रमांकित)
  • संक्षिप्ताक्षरों की सूची (यदि कोई हो)
  • संदर्भ
  • परिशिष्ट (यदि कोई हो)
  • तालिका और आंकड़े टेक्स्ट में उचित स्थान पर होने चाहिए (शीर्षक/कैप्शन दें, और उन्हें दशमलव में संख्या दें)।

पांडुलिपि का प्रारूप:

  • पृष्ठों की संख्या: 05 -25
  • पृष्ठ का आकार: 18 सेमी x 24 सेमी
  • अभिविन्यास: पोर्ट्रेट:
  • हाशिया: सभी पक्षों में 2 सेमी, शीर्ष लेख और पाद लेख
  • पंक्ति रिक्ति स्थान: एकल
  • परिच्छेद रिक्ति स्थान: 6 पॉइंट पहले और 0 पॉइंट बाद में; लेकिन एक ही उदाहरण में पंक्तियों के बीच कोई परिच्छेद स्थान नहीं है (प्रत्येक उदाहरण को परिच्छेद के रूप में माना जाता है)।
  • फ़ॉन्ट और बनावट:
    • – (12pt)
    • – अंग्रेजी के अलावा अन्य भाषा (ओं) से डेटा अंतर्राष्ट्रीय ध्वन्यात्मक वर्णमाला (आईपीए) यूनिकोड (11pt) में होना चाहिए।
    • – यदि अन्य स्क्रिप्ट आवश्यक हैं (ऑर्थोग्राफी, डिक्शनरी आदि पर डेटा के लिए), तो कृपया यूनिकोड के साथ संगत फॉंट का उपयोग करें।
    • – रनिंग टेक्स्ट में डेटा इटैलिक होना चाहिए।

संदर्भित
कुछ प्रमुख बिंदु इस प्रकार हैं

  • पाठ उद्धरण में ‘लेखक, दिनांक: पृष्ठ’
  • कोष्ठक रहित दिनांक
  • संक्षिप्ताक्षर: (सं)संपादक के लिए, (संस्)संस्करण के लिए, (अनु.) अनुवादक के लिए प्रयोग करें ।